आजमाए ये नुस्खे दांत का दर्द होगा छूमंतर

  • प्रीती नेगी, जनमंच टुडे, देहरादून

देहरादून। कल्पना कीजिए अगर इंसान के शरीर में दांत न हो तो क्या होगा। शायद दांत के बिना इंसान अधूरा है।अगर दांतों की साफ सफाई पर ध्यान न दिया जाए, जंक फूड, ज्यादा मीठा खाने की आदत है तो आपके दांत आपको परेशान तो करेंगे ही, साथ ही समय से पहले वह आपका साथ छोड़ देंगे, जिसके चलते आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हेल्थी दांतों के लिए दांतों की हर दिन साफ सफाई जरूरी है। आजकल दांत में कीड़े या कैविटी की समस्या से हर कोई परेशान हैं। यह समस्या काफी गंभीर होती है। दांतों में कीड़े लगने से जो दर्द होता है वह असहनीय होता है। दांत और दिमाग की नसों के आपस मे सम्बन्ध होने से दांत का दर्द सिर व आंखों तक पहुंच जाता है और बेहद परेशान करता है। दांतों की दर्द की समस्या गहराने पर आपको तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। आप  घरेलू उपायों से भी दांत दर्द की समस्या से राहत पा सकते हैं। आइये हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताते हैं जिससे आप दांत दर्द से निजात पा सकते हैं। अजवायन और पुदीना आजकल हर घर मे मिलता है, यह दांत दर्द के लिए अचूक है। यह दर्द और सुन्नता को कम करने में मदद कर सकते हैं। लहसुन हर घर के किचन में रहता है। लहसुन में बहुत सारे औषधीय गुण होते हैं। यह बैक्टीरिया को मारकर दर्द से राहत दे सकता है। इसको पीस कर दांतों पर मसाज़ करे या फिर कली को दांत में दबाकर रखे। अदरक भी दांत दर्द में रामबाण होता है। ताजे अदरक के एक इंच टुकड़ा काटकर धो लें और छीलें।  इसके बाद प्रभावित क्षेत्र के चारों ओर धीरे-धीरे चबाना शुरू करें। इसे एक या दो घंटे तक रखने से दर्द और सूजन कम हो जाता है। दांतो में दर्द होने पर दांतों के बीच में लौंग के एक टुकड़े को कुछ देर के लिए रखने से दर्द में आराम मिलता है। इसके अलावा लौंग के तेल से दांत व मसूड़ों पर मसाज करने से  दांत का दर्द ठीक हो जाता है। कपड़े में बर्फ के छोटे-छोटे टुकड़ों को बांधकर दांतों की सिकाई करने से भी दांत के दर्द से राहत मिलती है। पीनट बटर भी दांत दर्द से राहत पहुँचाता है। पी नट को दर्द वाली जगह पर लगाकर मसाज करने से दाँत का दर्द कम हो जाता है। आम तौर पर दांत में दर्द होने पर नमक के पानी का उपयोग करना अत्यधिक फायदेमंद होता है। गुनगुने पानी में एक चम्मच नमक डाले और फिर  पानी से कुल्ला करने से काफी आराम मिलता है। प्याज में एंटीबैक्टीरियल गुण होने के कारण इसका उपयोग करने से दांत के दर्द में बहुत आराम मिलता है। दांतों में दर्द होने पर प्याज के टुकड़े का प्रयोग करने से दांतो का दर्द दूर हो जाता है। सरसों का तेल और नमक  मिलाकर दांतो में मसाज करने से भी दांत दर्द से छुटकारा मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *