मुख्यमंत्री ने पिरूल एकत्रित किया

जनमंच टुडे। रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुचें रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे ने पुलिस लाइन मैदान रतूड़ा हैलीपैड पर उनका स्वागत किया। इसके बाद रतूड़ा इंटर कॉलेज के समीप वन विभाग रतूड़ा की ओर से आयोजित विशेष पहल के तहत मुख्यमंत्री ने पिरूल एकत्रित किया। उन्होंने डीएफओ रुद्रप्रयाग को पिरूल नीति का प्रचार- प्रसार अधिक से अधिक करने के निर्देश देते हुए जनपद के महिला समूहों को इससे जोड़ने को कहा। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी एवं डीएफओ रुद्रप्रयाग से वनाग्नि की रोकथाम पर जोर देने को कहा। मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट परिसर रूद्रप्रयाग पहुंचकर चारधाम यात्रा की तैयारियों के संबध में जिला स्तरीय अधिकारियों तथा नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *