श्रद्धालुओं के लिए खुले यमुनोत्री धाम के कपाट

जनमंच टुडे।उत्तरकाशी। उत्तरकाशी। विश्वप्रसिद्ध श्री यमुनोत्री धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आज अक्षय तृतीया पर पूर्वाह्न 10]29 बजे रोहिणी नक्षत्र में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। मां यमुना की डोली शनि महाराज की डोली के साथ यमुनोत्री धाम पहुंची] जहां यमुना पूजन के बाद रोहिणी नक्षत्र में 10]29 पर विधि-विधान के साथ मां यमुना के कपाट खोल दिए गए। इस मौके पर उपजिलाधिकारी] थानाध्यक्ष बड़कोट] यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल] पुरुषोत्तम उनियाल और आशीष उनियाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *