फिल्म डायरेक्टर निशिकांत कामत की तबीयत बिगड़ी

नई दिल्ली। अजय देवगन की फिल्म दृश्यम का निर्देशन कर चुके डायरेक्टर निशिकांत कामत की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। निशिकांत की हालत गंभीर बताई जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो वह कुछ समय से लीवर सिरोसिस से पीड़ित हैं।
निशिकांत को अलावा फोर्सए रॉकी हैंडसम और मुंबई मेरी जान जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है। वह डायरेक्शन ही नहीं बल्कि एक्टिंग में भी अपने हुनर का जलवा दिखा चुके हैं। उन्होंने कई मराठी और बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया है। निशिकांत ने बतौर निर्देशक अपनी शुरुआत मराठी फिल्मों से की थी। उनके निर्देशन की पहली फिल्म डोंबिवली फास्ट थी। साल 2005 में रिलीज हुई यह फिल्म हिट साबित हुई थी।उन्होंने जॉन अब्राहम की फिल्म रॉकी हैंडसम में विलेन का किरदार निभाया था। इसमें उनके काम को बहुत पसंद किया गया था। इसके अलावा उन्होंने फिल्म भावेश जोशी में अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ भी काम किया है। हाल ही में निशिकांत कामत की सबसे सफल फिल्मों में शुमार दृश्यम की रिलीज को पांच साल पूरे हुए है। इस फिल्म में अजय देवगनए रजत कपूरए श्रेया सरन और तब्बू जैसे सितारे नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। जानकारी के अनुसार इन दिनों निशिकांत कामत अपनी नई फिल्म दरबदर के लिए काम कर रहे थे जो कि साल 2022 में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *