अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने की खुदकुशी

नई दिल्ली। जाने माने चर्चित युवा अभिनेता सुशान्त सिंह राजपूत ने  फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली  है 34 वर्षीय सुशांत बॉलीवुड के बेहद लोकप्रिय एक्टर में सुमार माने जाते थे। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करती थी।

उन्होंने आत्महत्या क्यों कि अभी पता नही चल पाया है। उनके नौकर से पुलिस को उनके आत्महत्या करने की जानकारी फोन पर दी। पुलिस ने मौके पर पहुच कर मामले की खोजबीन शुरू कर दी है।  रिपोर्ट्स के अनुसार, सुशांत के कुछ दोस्त भी उनके घर पर थे। उनके कमरे के दरवाजे को जब तोड़ा गया तो रूम में सुशांत फांसी के फंदे से लटके मिले।

पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, वे पिछले छह महीनों से डिप्रेशन से गुजर रहे थे।उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी एक्टर के तौर पर की थी। उन्होंने सबसे पहले ‘किस देश में है मेरा दिल’ नाम के धारावाहिक में काम किया था पर  एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता से पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नही देखा। कि शाहरुख खान के तरह उन्होंने भी छोटे पर्दे से बड़े पर्दे की ओर रुख किया। ओर दर्शकों के दिलो पर  छा गए।

उन्होंने फिल्मों का सफर  काय पो छे में लीड एक्टर के तौर पर  से किया।इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे ।  सबसे ज्यादा चर्चा राजपूत ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी का किरदार निभा कर बटोरी थी।

ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और छिछोरे जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म केदारनाथ थी जिसमें वे सारा अली खान के साथ दिखे थे।वह मूल  रूप से बिहार के पूर्णिमा के रहने वाले थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *