जंगली सुअर के हमले में महिला घायल

जनमंच टुडे। बागेश्वर। कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत डूंगर गांव में जंगली सुअरों के झुंड ने खेत में काम कर रही महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला को गंभीर चोट लगी। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को सड़क तक लाया गया। जहां से 108 की मदद से महिला को जिला अस्पताल लाया गया है। जहां महिला का इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल में भर्ती महिला ने बताया कि बुधवार की शाम वह अपने खेतों में काम कर रही थी। इसी दौरान सुअरों का झुंड वहां आ गया और उसमें से एक सुअर ने उस पर हमला कर दिया। सुअर से बचने के लिए वह दूसरे में दौड़ने लगी। इसके बावजूद सुअर ने हमला कर दिया और वह गिर गई। गिरने से उसके पांव व हाथ में गंभीर चोट आई है। इस दौरान खेत में काम कर रहे लोगों ने शोर मचाना शुरू किया है। इसके बाद सुअर जंगल की ओर भाग गया। घायलावस्था में ग्रामीण उसे सड़क तक लाए। यहां से 108 के माध्मय से जिला अस्पताल भर्ती किया गया। इलाज कर रही डॉ. कनुप्रिया ने बताया कि महिला के पांव में गंभीर चोट लगी ,है जिससे काफी खून भी बह गया है। उनका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मुआवजे की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *