महेंद्र भट्ट होंगे भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी

जनमंच टुडे। देहरादून। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने  बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल से अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। उत्तराखंड से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को उम्मीदवार बनाया है। उत्तर प्रदेश से सुधांशु त्रिवेदी औऱ आरपीएन सिंह को कैंडिडेट बनाया है, जबकि हरियाणा से सुभाष बराला को पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किया है। बीजेपी ने कुल 14 कैंडिडेट्स का ऐलान किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल बलूनी का स्थान लेंगे।  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट  का जन्म 1971 में ग्राम ब्राह्मण थाला , पोखरी ब्‍लाक, चमोली जनपद, उत्‍तराखंड में पुरुषोत्‍तम भट्ट व  राजेश्‍वरी देवी भट्ट के घर हुआ। राज्य आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले भट्ट की भरत मंदिर इंटर कालेज ऋषिकेश और पं ललित मोहन शर्मा राजकीय महाविद्यालय, ऋषिकेश से हुई। उन्होंने श्री राम जन्‍म भूमि आंदोलन में हिस्सा लिया और 15 दिनों तक  जेल में रहे । भट्ट 1991 से 96 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सहसचिव व संगठन मंत्री रहे। वह  1998 से 2000 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा  के प्रदेश सचिव भी रहे।  वह  2002 से 2004 तक भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के प्रदेश अध्यक्ष रहे। वह  2017 में बद्रीनाथ विधानसभा सीट से विधायक चुने गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *