गुजरे दौर के अभिनेता रतन चोपड़ा का निधन

नई दिल्ली। गुजरे जमाने के बॉलीवुड एक्टर रतन चोपड़ा का  पंजाब के मलेरकोटला में निधन हो गया है। वे कैंसर से पीड़ित थे।  चोपड़ा की बेटी अनीता ने उनकी मौत की खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रतन कैंसर  से  पीड़ित थे ओर उनके पास इलाज तक के लिये पैसे नही थे। अपने आखिरी दिन उन्होंने तंगहाली में गुुजारे। बताया जा रहा कि  वे अपने एरिया के लोकल गुरूद्वारे और मंदिरों से मिलने वाले खाने पर गुजारा कर रहे थे। रतन पिछले कुछ समय हरियाणा के पंचकुला के सेक्टर 26 में किराए के मकान में  रहते थे।

रतन चोपड़ा को इसी साल जनवरी   में  कैंसर से पीड़ित होने का पता चला  था। वे अविवाहित थे और स्कूल और कुछ अन्य इंस्टिट्यूट में अंग्रेजी पढ़ाते थे।  उनका असली नाम अब्दुल जब्बर खान था। उन्होंने अनीता नाम की एक लड़की को अडॉप्ट किया था।

रतन चोपड़ा ने साल 1972 में आई फिल्म मोम की गुड़िया में मुख्य किरदार निभाया था। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस तनूजा भी थी। रतन ने अपने समय में ये दावा किया था कि उन्हें लोफर, आया सावन झूम के और जुगनू जैसी फिल्मों के ऑफर मिले थे। इन सभी को उन्होंने अपनी दादी के जोर डालने पर ठुकरा दिया था। रतन की दादी उनके फिल्मी करियर के खिलाफ थीं। इसलिए उनपर बॉलीवुड को छोड़ने का प्रेशर बनाया गया था और बाद में उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *