द्रौपदी मुर्मू बनीं देश की 15वीं राष्ट्रपति

जनमंच टुडे/ डेस्क।  द्रौपदी मुर्मू  गुरुवार को पहली आदिवासी एवं देश की 15वीं राष्ट्रपति चुनी गई। उन्होंने अपने निकवती प्रतिद्वंद्वी यशवंत सिन्हा को हराया। रिटर्निंग ऑफिसर और राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी ने  मुर्मू को विजेता घोषित किया। चुनाव में कुल वोट 4754 पड़े जिसमें से द्रौपदी मुर्मू को 2824 वोट मिले जिनका मूल्य 676803 है। वह 25 जुलाई को शपथ लेंगी। मुर्मू की जीत पर प्रधानमंत्री मंत्री, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष, गृहमंत्री, रक्षा मंत्री , राहुल गांधी, मायावती के साथ ही उप्र,मप्र के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ख़ुशी जताई और जीत के लिए मुर्मू को बधाई दी। द्रौपदी मुर्मू की शानदार जीत के बाद प्रधानमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई नेता द्रौपदी मुर्मू के घर पहुंचे और उन्हें जीत के लिए बधाई दी। वही निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश का नया राष्ट्रपति चुने जाने पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “द्रौपदी मुर्मू के भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने द्रौपदी मुर्मू को भारत का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, “नेपाल की सरकार और लोगों की ओर से, मैं श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर हार्दिक बधाई देना चाहता हूं. मुझे विश्वास है कि नेपाल और भारत के बीच उत्कृष्ट द्विपक्षीय संबंध आने वाले दिनों में नई ऊंचाइयों को देखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *