बलूनी ने रुद्रप्रयाग में किया रोड शो

जनमंच टुडे।रुद्रप्रयाग।  गढ़वाल लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने  रूद्रप्रयाग में जनसम्पर्क कर लोगों भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। भाजपा गढ़वाल लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी का खांकरा पहुँचने पर  कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। रोड शो के दौरान अनिल बलूनी ने कहा की जो भी कार्यकर्ता मेरी जीत व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए संघर्ष,मेहनत कर रहा है उसके लिए तत्पर रहूंगा। उन्होंने पत्रकारों से कहा की प्रदेश के पांचों के पांचों सीट पर भाजपा के  प्रत्याशी जीत रहे हैं । उन्होंने कहा की  कार्यकर्ताओं ने जो सम्मान दिया  है उनका मैं ऋणी रहूंगा। इस दौरान प्रदेश के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत,विधायक रूद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, विधायक केदारनाथ श्रीमती शैलारानी रावत, जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार,जिला पंचायत अध्यक्ष अमर देय शाह , महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नोटियाल,श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अज्येंद्र अजय,राज्यमंत्री चंडी प्रसाद भट्ट,रमेश गडिया,गढ़वाल लोकसभा संयोजक विजय कप्रवान, गढ़वाल लोकसभा सह प्रभारी हेमंत दिवेदी,रूद्रप्रयाग, केदारनाथ संयोजक शंकुतला जगवान, वाचस्पति सेमवाल,जिला प्रभारी ऋषि कंडवाल,सह प्रभारी रघुवीर बिष्ट,पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश उनियाल,जिला महामंत्री भारतभूषण भट्ट विनोद देवसाली  बद्रीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी , उपाध्यक्ष जिला पंचायत सुमंत तिवारी ,पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत विक्रम पटवाल, कुलदीप रावत, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *