पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान बेदी का निधन

जनमंच टुडे।डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज भारतीय स्पिनर गेंदबाज बिशन सिंह बेदी का निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।  उनका जन्म 25 सितम्बर 1946 को अमृतसर में हुआ था। उन्होंने भारत के लिए 1966 से 1979 तक टेस्ट क्रिकेट खेला।  उन्होंने 67 टेस्ट मैचों में  266 विकेट चटकाए। उन्होंने  प्रथम श्रेणी में 1560 विकेट लिए।
बिशन सिंह बेदी को 1976 में टीम इंडिया का कप्तान नियुक्त किया गया और उन्होंने 1978 तक टीम इंडिया की कमान संभाली। बिशन सिंह बेदी ने 22 टेस्ट मैचों में  कप्तानी की थी। कप्तान के तौर पर बिशन सिंह बेदी ने 1976 में वेस्टइंडीज को उसी की धरती पर टेस्ट सीरीज में मात दी थी। क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद भी बिशन सिंह बेदी का जुड़ाव इस खेल के लिए खत्म नहीं हुआ। लंबे समय तक बिशन सिंह बेदी ने खुद को इस खेल के साथ जोड़े रखा। बेदी ने क्रिकेट की दुनिया में बतौर कमेंटेटर भी पहचान बनाई। कोच के तौर पर भी बिशन सिंह बेदी लंबे समय तक क्रिकेट के साथ जुड़े रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *