गौरा देवी सम्मान से सम्मानित हुईं “नारी शक्ति”

जनमंच टुडे।देहरादून। मनबीर कौर चैरिटेबल ट्रस्ट देहरादून ने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली देशभर की  31 महिलाओं को गौरा देवी सम्मान से सम्मानित किया। इस दौरान संस्था की अध्यक्ष  रमनप्रीत कौर ने कहा कि  ट्रस्ट ने  सामाजिक , महिला अधिकार, महिला स्वास्थ्य, पर्यावरण , आजीविका वर्धन , लेखन, खेलकूद और स्वरोजगार के क्षत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।  इस दौरान मुख्य अतिथि दायित्वधारी विनोद उनियाल ने कहा कि पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली गौरा देवी के नाम से दिये जा रहे ये पुरस्कार हमारे लिए सबसे बड़ा सम्मान है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार  महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कार्य कर रही है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार उनकी मदद कर रही है। विशिष्ट अतिथि प्रतिभा थपलियाल ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए घर से  सहयोग मिलना आवश्यक है। इसलिए परिवार में बालिका को बचपन से ही सशक्त करना चाहिए। सुश्री समीक्षा सिंह ने कहा कि आज के समय में लिंग भेद भूलकर महिलायें सभी क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं। इसलिए सभी महिलाओं को समय-समय पर एक दूसरे की मदद करनी चाहिए।

इस दौरान कौसानी अल्मोड़ा से पूजा मेहरा, देहरादून से विभा नौडियाल, पूनम सती, गीतांजलि दत्त, डा अल्का पांडे, ऋचा डोभाल, श्रुति कौशिक, नीता कांडपाल , शकुंतला पांडे, सीमा कटारिया, कत्थक नृत्यांगना मनोरमा नेगी,  पुष्पा भट्ट,  कुसुम भट्ट,  पूजा संधु,  नेहा ग्रोवर, नोएडा की  पूजा भट्ट और सुषमा थापा को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बुजुर्गों की रसोई और जोमेटो के संयुक्त तत्वावधान में बुजुर्गों को भोजन उपलब्ध कराने  वाले कार्यक्रम को भी लांच किया गया। कार्यक्रम में मनबीर कौर चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव कुंवरदीप सिंह,अरूण ठाकुर, जे पी मैठाणी , अंजू भर्तरी, हरप्रीत सिंह, प्रमिला गौड़,  परमजीत कौर, आरती जायसवाल, प्रेमलता, श्रृद्धा उनियाल, पूजा सिंह और सुमन सिंह मौजूद थीं। कार्यक्रम का संचालन माधुरी दानू ने किया।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *