विशाल चौधरी बने आप के प्रदेश उपाध्यक्ष

जनमंच टुडे। देहरादून। आप  ने उत्तराखंड प्रदेश संगठन की घोषणा  कर दी है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश  प्रभारी बरिंदर कुमार गोयल व सह प्रभारी रोहित मेहरौलिया ने प्रदेश  संगठन की विधिवत घोषणा की। प्रदेश की कमान एक बार फिर से एस एस कलेर को सौंपी गई है जबकि 5 प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।

विशाल चौधरी, प्रेम सिंह, शिशुपाल रावत, आजाद अली व उमा सिसौदिया को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया । वही डी एस कौटिल्य को प्रदेश महासचिव जबकि कुलवंत सिंह, राजू मौर्य को सचिव की कमान सौंपी गई है। डी के बंसल को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि कहा कि जल्द ही पार्टी संगठन का विस्तार किया जाएगा और अन्य कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *