पूर्व मंत्री धनै, व यूकेडी के मोहन काला समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

जनमंच टुडे। देहरादून।  नई टिहरी के पूर्व विधायक व कांग्रेस शासन में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे दिनेश धनै अपने समर्थकों के साथ आज भाजपा में शामिल हो गए। इसके अलावा यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं श्रीनगर से दो बार विधानसभा चुनाव मैदान में उतरे मोहन काला  भी सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। वही कांग्रेस से निष्कासित प्रदेश महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी रहे पीके अग्रवाल, ज़िला अध्यक्ष पछुवादून लक्ष्मी अग्रवाल ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी में शामिल होने वाले लोगों का फूल माला और पटका पहनाकर स्वागत किया । इस  दौरान भट्ट ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों को पार्टी में मान सम्मान का भरोसा दिलाया । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में  उत्तराखंड भी भाज़पामय हो गया है। भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। यही वजह है कि लगातार एक के बाद एक विभिन्न राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता  भाजपा में शामिल हो रहे हैं।  उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास न विचारधारा है, न मुद्दे हैं और न ही नेतृत्व है।  यही वजह है कि भाजपा शामिल होने वालों का कारवां लगातार बढ रहा है।  पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धन्ने ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर उनकी  ‘जन एकता पार्टी’ भाजपा में शामिल हुई है। उन्होंने कहा कि  उनकी पार्टी के कार्यकर्ता टिहरी को  प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ जनपद बनाने के कृत संकल्प के साथ  भाजपा में शामिल हुए हैं । धनै के साथ जिला पंचायत सदस्य  सुषमा सजवान,  संगीता ज्याडा,  कुंती सजवान, पूर्व पंचायत सद्स्य  रागिनी भट्ट, मूर्ति सिंह नेगी,  देवेंद्र दुमोगा,  कृष्ण सिंह रावत,  दिनेश मियां, विनोद नेगी,  अरविंद खारोला, छात्र संघ अध्यक्षों में योगेश पाल,  राजवीर भंडारी,  कुशवीर तड़ियाल, पूर्व प्रमुख एवं क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों में पूर्व प्रमुख  आनंदी नेगी, श्री संजय मैठाणी, ज्येष्ठ उप प्रमुख  जगमोहन नेगी, पदम सिंह नेगी, नारायण सिंह पवार, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल  अतीक अहमद, सोमवारी लाल सकलानी, शशि भूषण भट्ट, आदि शामिल हुए। इसके साथ ही कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी रहे पीके अग्रवाल, ज़िला अध्यक्ष पछुवादून  लक्ष्मी अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता किरण सिंह, प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस, सुरेंद्र ठाकुर, प्रदेश सचिव एस विक्रांत प्रजापति, रॉबिन चौधरी समेत कई कांग्रेसी  ने भाजपा की सदस्यता ली ।  इसके साथ ही यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं श्रीनगर से दो बार विधानसभा चुनाव मैदान में उतरे मोहन काला भी सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *