मुख्यमंत्री ने मांगे अजय भट्ट के लिए वोट

जनमंच टुडे। अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री ने मुक्तेश्वर में जनसभा में सभी का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य के साथ इस क्षेत्र की देवतुल्य जनता ने भी विधानसभा चुनावों में भाजपा को पुनः विजय बनाकर राज्य में सरकार बनाई थी। लम्बे समय से चले आ रहे मिथक को तोड़ने का काम किया था।  मुख्यमंत्री ने कहा कि नैनीताल क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को जनता ने अपना समर्थन देना है। अजय भट्ट ने संपूर्ण देश के साथ नैनीताल लोकसभा का विशेष ध्यान रखा है। उन्होंने कहा प्रदेश के जंगलों में पीली हरी चादर लगाकर जमीन पर अतिक्रमण किया जा रहा था, हमने सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटाने का काम किया है। महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय मोदी के कुशल नेतृत्व में देश विकास की सीढ़ियां चढ़ रहा है। मोदी कहते हैं गरीबी को खत्म करो तो कांग्रेस वाले कहते हैं मोदी को खत्म करो। उन्होंने कहा मोदी देश की 140 करोड़ जनता के दिलों में बसते हैं, उनको खत्म करने के मंसूबे रखने वालों को जनता खुद ही अपने वोट से खत्म कर देगी। उन्होंने कहा सोने का चम्मच लेकर पैदा होने वाले राजकुमार गरीब का दर्द नही जान सकते हैं। जीवनभर वंशवाद के साए में पलने वाले लोग जनता के संघर्ष को नही जान सकते हैं। उन्होंने कहा कि नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श अजय भट्ट को भारी से भारी मतों से विजय बनाकर लोकसभा में भेजना है।इस दौरान भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, विधायक राम सिंह कैड़ा, प्रदीप, मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल डब्बू , एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *