रुद्रप्रयाग में 1 लाख 95 हजार 623 मतदाता

जनमंच टुडे। रुद्रप्रयाग। रूद्रप्रयाग जिले के उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम सिंह राणा ने कहा कि गढ़वाल लोकसभा सीट के अन्तर्गत आने वाली जिले की दोनों विधान सभा सीटों 19 अप्रैल को होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। निर्वाचन प्रक्रिया को संपादित कराने में के लिए मतदान कर्मचारियों को द्वितीय चरण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बता कि जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदाताओं की संख्या 1 लाख 95 हजार 623 मतदाता हैं जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 97 हजार 250 वही महिला मतदाताओं की संख्या 98 हजार 3 सौ 73 है। जिले में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या कुल संख्या 23 सौ 11 है। 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाओं की संख्या 15 सौ 63 है। जबकी 5 हजार 309 सेवायोजित मतदाता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *