उत्तराखण्ड का लाल शहीद

देहरादून। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में पेट्रोलिंग के दौरान  सिक्स कुमाऊं के जाबाज़  सूबेदार यमुना  प्रसाद पनेरू शहीद हो गए हैं।  पनेरु के शहीद होने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है और  गांव में सन्नाटा पसर गया है ।  उनके बड़े भाई चंद्र प्रकाश पनेरू ने बताया कि यमुना की यूनिट से उनको फोन आया और पेट्रोलिंग के दौरान जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में उनके भाई के शहीद  होनेे की जानकारी दी गई । नैनीताल जिले के हल्द्वानी के रहने वाले 39 वर्षीय यमुना प्रशाद पनेरू की प्राथमिक शिक्षा मिनजंगडार गांव में हुई । इसके बाद पोस्टल विभाग में कार्य करने वाले उनके बड़े भाई चंद्र प्रकाश पनेरू उन्हें आगे की शिक्षा के लिए अपने साथ हरिद्वार ले गए। इस बीच रानीखेत में हुई सेना भर्ती में यमुना पनेरु वर्ष 2002 में भर्ती हो गए। यमुना की 2010 में ममता से शादी हुई । उनका एक 7 वर्षीय लड़का और 3 वर्षीय लड़की है। सिक्स कुमाऊं में सूबेदार यमुना कुशल पर्वतारोही भी थे। वो एवेरेस्ट फतह करने वाले सिक्स कुुमाऊँ के पहले फौजी बने। इसके अलावा उन्होंने कंचनजंगा, नन्दा देवी, के2 आदि हिम श्रृंखलाओं को आसानी से पार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *