“एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संकल्प के तहत ल “यूनिटी मार्च” का आयोजन

रुद्रप्रयाग। “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संकल्प के साथ रुद्रप्रयाग में भव्य “यूनिटी मार्च” का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने किया। राष्ट्रीय एकता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती तथा उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के उपलक्ष्य में आज दिनांक 03 नवंबर,  को रुद्रप्रयाग में “सरदार@150” कैंपेन के तहत “यूनिटी मार्च” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। रैली के दौरान जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, युवा, शिक्षकगण, अधिकारी-कर्मचारी तथा स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मार्च में 100 मीटर लंबा तिरंगा मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। मार्च के दौरान उत्तराखंड की लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया। अन्य अधिकारियों द्वारा भी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया गया। महिला समूहों ने स्वागत गीतों के माध्यम से कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा “सरदार पटेल ने भारत की एकता और अखंडता के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित किया। उन्होंने स्वतंत्रता के पश्चात अनेक रियासतों में बंटे भारत को एक सूत्र में पिरोकर राष्ट्र को सशक्त दिशा दी। हम सबको उनके आदर्शों पर चलकर देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में योगदान देना चाहिए।”इसके साथ ही जिलाधिकारी ने उपस्थित जनसमूह को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *