तीन वर्षीय बालिका से दुष्कर्म

लखनऊ। मैनपुरी में परिजनों के साथ शादी समारोह में गई तीन वर्षीय मासूम के साथ वहशी दरिन्दे ने दुष्कर्म किया। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर
चिकित्सकों ने सैफई के लिए रेफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार कस्बा के मोहल्ला रेलवे रोड शास्त्री नगर के रहने वाले एक व्यक्ति के भांजे मोहित पुत्र धर्मेन्द्र निवासी नद्दाकान्त थाना व कस्बा भोगांव जनपद मैनपुरी की शादी थी। जिसमें वह अपने परिवार सहित शिरकत करने के लिए गए थे। मैनपुरी कस्बे में स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह चल रहा था। उसी समय कोई वहशी दरिन्दा उनकी तीन वर्षीय मासूम बच्ची को गेस्ट हाउस की दूसरी मंजिल पर बने बाथरूम ले गया, व उसके साथ हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए दुष्कर्म किया। उसी समय मासूम की बुआ की पुत्री वहां पहुंच गई तो उसे देखकर वहशी दरिन्दा गेट खोलकर फरार हो गया। बच्ची लहूलुहान अवस्था में पड़ी थी। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची जांच-पड़ताल कर पुलिस ने कई युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं लहूलुहान मासूम को मैनपुरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने सैफई मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *