खाई में गिरी बाइक, पिता की मौत, पुत्र घायल
देहरादून। आज सुबह 10 बजे के करीब मसूरी देहरादून मार्ग पर कोल्हुखेत के पास बाइक अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा पहाड़ी पर अटक गया। दोनों पिता पुत्र थे और देहरादून से पुताई के काम के लिए मसूरी जा रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक UK07AB7926 अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एसडीआरएफ की मददत से खाईवसे निकालकर अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने जांच के बाद असवाक अहमद(40) पुत्र फारूक अहमद, निवासी रायपुर अधोईवाला को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके 14 वर्षीय फैजान अहमद का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
