केंद्रीय विद्यालयों में एक अप्रैल से होंगे प्रवेश

समाचार इंडिया। डेस्क।  केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश  1 अप्रैल से शुरु होंगे।  इसके लिए आनलाइन पंजीकरण   सुबह 10 बजे होंगे। प्रवेश 15 अप्रैल शाम 5 तक होंगे।   पंजीकरण  केन्द्रीय विद्यालय संगठन की वेबसाइट https://kvsangathan.nic.in/admission/ पर कर सकते हैं। कक्षा 1 में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 31 मार्च, 2024 तक 6 वर्ष  होनी चाहिए। यानी कि 1 अप्रैल 2018 या उससे पहले जन्मा बच्चा ही इसके लिए पात्र होगा। वहीं कक्षा 2 और उससे ऊपर की कक्षा के लिए पंजीकरण केवल कक्षाओं में रिक्त सीटों की उपलब्धता के आधार पर ऑफ़लाइन आयोजित किया जाएगा, जो 1 अप्रैल सुबह 8 बजे शुरू होगी और 10 अप्रैल (बुधवार) को शाम 4 होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *