धूमधाम से मनाया गया ‘चौंदकोट परिवार’ सम्मेलन

जनमंच टुडे। देहरादून।  चौंदकोट वेलफेयर सोसायटी का द्वितीय चौंदकोट परिवार सम्मेलन आज धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले  चौंदकोट क्षेत्र की हस्तियों को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर वीरांगना तीलू रौतेली पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चारचांद लगाए। जोगीवाला के रिंग रोड स्थित स्काई गार्डन रिंग रोड में आयोजित चौंदकोट परिवार सम्मेलन अपनत्व और खुशी से मनाया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि डा. जयंत नवानी ने  कहा कि आज अपनों के बीच सम्मानित होना उनके लिए गौरव की बात है । डॉ नवानी ने कहा कि  चौंदकोट के लोगों ने अपनी योग्यता और मेहनत के दम पर इतिहास में अपना स्थान दर्ज करवाया है।  मुख्यातिथि ने कहा कि चौंदकोट एक ऐतिहासिक क्षेत्र है। यह वीरों और कर्मवीरों का क्षेत्र है। यहां वीरांगना तीलू-रौतेली का जन्म हुआ और यहां के लोगों ने अपने मेहनत के दम पर एशिया की पहली 51 किलोमीटर लंम्बी सड़क बनाई जो  चौंदकोट जनशक्ति मोटर मार्ग से विख्यात है। यहां के लोग देश प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने चौंदकोट के चहुमुंखी विकास के लिए लोगों से एकजुटता के साथ एक मंच पर आने का आहवान किया। साथ ही उन्होंने पहाड़ से हो रहे पलायन पर चिंता व्यक्त की । उन्होंने युवाओं से स्वरोजगार अपना कर अपनी आर्थिकी को मजबूत करने की अपील की।

इस अवसर पर अपने, अपने क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले सामाजिक कार्यों के लिए सुधीर सुंद्रियाल, हिटो पहाड़ के संजय बुडाकोटी, जयप्रकाश नवानी, सामाजिक कार्यकर्ता और पोखड़ा के पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह रावत, चौंदकोट गढ़ पर पीएचडी करने वाले डॉ नरेंद्र रावत, बाल संरक्षण पर काम कर रही सुप्रीम कोर्ट की वकील अरुणा नेगी,  सामाजिक कार्यकर्ता पूनम कैंतुरा, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी वीरेंद्र रावत, भीमल पर काम कर रहे अजय बिष्ट को “चौंदकोट श्री” सम्मानित किया गया।

इस मौके पर  मुख्यातिथि जयंत नवानी , विशिष्ट अतिथि कर्नल हीरामणि बर्थवाल,उपनल के उपनिदेशक कर्नल महीप रावत, जयदीप सिंह रावत, असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी राज्य कर विभाग श्रीप्रकाश थपलियाल, समिति के उमेद सिंह गुसाई ,अपर सचिव प्रदीप रावत , गोविंद सिंह गुसाईं, नरेंद्र रावत सचिव, विनोद कुमार धस्माना, महावीर सिंह रावत, जेपी इंडिया, पूर्ण सिंह गुसाईं, नवीन नैथानी, श्रवण सिंह रावत , धनराज सिंह नेगी निदेशक केंद्रीय विद्यालय, अनु पंत, अनुसूया प्रसाद कुंडली, कविंद्र इष्टवाल समेत कई लोग मौजूद रहे।

समारोह में राज्य संस्कृति विभाग द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही महिला ढोल दमाऊं सरैयां टीम की शानदार प्रस्तुतियां दीं। चौंदकोट क्षेत्र के गवाणी गांव के  बालिकाओं का सरैं नृत्य आकर्षक का केंद्र रही। साथ ही मांगल गीत, कलवारी से आए बच्चों ने मनमोहन प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में समा बांधा। मंच संचालन  समाजसेवी व सोसायटी के स्तम्भ तीरथ सिंह राही ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षतता समिति के अध्यक्ष शिक्षा विद उम्मेद सिंह गुसाईं ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *