पूर्व शिक्षा मंत्री नरेंद्र सिंह भंडारी का निधन

जनमंच टुडे/ कोटद्वार। 

कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व शिक्षा मंत्री नरेंद्र सिंह भंडारी का बीती रात निधन हो गया। उन्होंने कोटद्वार के बलभद्रपुर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। नरेंद्र सिंह भंडारी वर्ष 2002 से 2007 तक तिवारी सरकार में बतौर शिक्षा मंत्री थे। नरेंद्र सिंह भंडारी ने कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष की भी बखूबी जिम्मेदारी निभाई। उत्तराखंड के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह भंडारी का कल रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह नारायण दत्त तिवारी सरकार में शिक्षा मंत्री रहे थे। भंडारी के निधन से कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर कहा गई है।। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना,, पौड़ी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष कुंज बिहारी नेगी, एकेश्वर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश रावत समेत कई कार्यकर्ताओं ने भंडारी के निधन पर शोक जताया  व पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *